बिजनौर: चांदपुर में ऑनलाइन गेम में युवक ने हारे 4 लाख रुपये की लूट की झूठी सूचना दी, एसपी ने किया खुलासा
Bijnor, Bijnor | Sep 18, 2026 बिजनौर में 14 सितंबर को चांदपुर के गांव मंसूरपुर के पास सुमित कुमार नाम के युवक ने पुलिस को सूचना दी कि उसके साथ अज्ञात बाईक सवारो ने लूट की वारदात का अंजाम दिया है। पुलिस ने जांच की तो पता चला की सूचना देने वाले ने हीं पैसे गबन की है। और वह एक मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता है। आज शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे एचपी ने घटना का खुलासा किया है।