बीकानेर: छतरगढ़ थाना क्षेत्र में महिला पर घर में रखे कीमती सामान चोरी कर ले जाने का मामला आज दर्ज
बीकानेर। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला पर घर में रखे कीमती सामान चोरी कर ले जाने का मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी भजन लाल के अनुसार वार्ड नं 9 में रहने वाले रेवन्तराम कुम्हार ने ललिता कुम्हार पर मामला दर्ज करवाते हुए बताया है कि वो गुरूवार को उसके घर में आई और घर में रखे कीमती सामान चुरा कर चुपके से निकल गई।