बीकानेर: एसीबी से ट्रैप होने से बचे पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दिन दयाल सर्किल स्थित एसीबी थाना में दर्ज
बीकानेर। एसीबी से ट्रैप होने बचे पटवारी के खिलाफ आज एसीबी में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी पटवारी रासीसर निवासी 25 वर्षीय दिनेश गोदारा पुत्र बनवारी लाल बताया जा रहा है। आरोपी वर्तमान में हल्का पटवारी कावनी है,उसका कुछ समय पहले ही बदरासर से ट्रांसफर हुआ है। जब उसने रिश्वत मांगी उस समय वह बदरासर हल्का पटवारी था।