बीकानेर: पालना पुलिया के पास पिकअप पलटने से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल को ट्रॉमा सेंटर लाया गया, इलाज जारी
देशनोक थाना क्षेत्र के पालना पुलिया के पास शुक्रवार रात 8.30 बजे पिकअप नियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें कोजूराम की मौके पर मौत हो गई। वहीं रामकिशन गंभीर घायल हो गया। जिसे लोगों ने पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचा जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना पर देशनोक थाने के भवरु खान भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।