कोतमा: 747 ग्राम गांजा के साथ बिजुरी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Kotma, Anuppur | Jun 30, 2026 मंगलवार 4:00 बजे बिजुरी पुलिस ने 747 ग्राम गांजा और 16 लीटर अवैध शराब जब्त की है। लोहसरा स्थित ठाकुर बाबा मंदिर के पास घनश्याम यादव (48 वर्ष), निवासी कनईटोला, बिजुरी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 747 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे जब्त कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।