नदबई: गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा से सराबोर रहा नदबई, गुरुओं के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
नदबई में आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों और गुरु आश्रमों में शिष्यों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद लिया और उनके बताए सत्य व संघर्ष के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।