रायबरेली: पूरे डेलई मजरे बेनीकाम में मजदूरी मांगने पर पीटे गए श्रमिक की मौत के मामले में, पत्नी न्याय के लिए लगा रही चक्कर
जगतपुर थानाक्षेत्र के,पूरे डेलई मजरे बेनीकामा गांव में, मजदूरी मांगने पर,पीटे गए श्रमिक की हुई मौत के मामले में,गुरुवार को मृतक की पत्नी ने,एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले का,शिकायती पत्र दिया है।और हत्यारोपियों पर ठोस कार्रवाई किए जाने की मांग की है।पीड़िता ने बताया कि न्याय के लिए वह लगातार,थाने के चक्कर लगा रही है।लेकिन थाने से उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है।