गढ़पुरा: गढ़पुरा प्रखंड के दूनही दुग्ध उत्पादक समिति का चुनाव संपन्न, विजेताओं को मिला प्रमाण पत्र
दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति दूनही में अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को चुनाव संपन्न. इसमें दो उम्मीदवारों के बीच मतदान हुआ. इस दौरान रोशन कुमार को 23 मत प्राप्त हुए जबकि शंभू सिंह को मात्र 21 मत प्राप्त हुए. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी हरिमोहन कुमार ने सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले रौशन कुमार को जीत का प्रमाण पत्र दिया।