गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मैसना वार्ड 06 में शौच जाने के क्रम में पानी भरे गड्ढे में डूबकर मैसना निवासी 22 वर्षीय गौतम कुमार की मौत हो गई. घटना के बाद गढ़पुरा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में बेगूसराय भेज दिया.