रामगंजमण्डी: वार्ड 28 सुविधि नगर में बिजली चोरी से बन रही सड़क, ट्रांसफार्मर से सीधे कनेक्शन लेकर चल रहे उपकरण
रामगंजमंडी शहर के वार्ड 28 स्थित सुविधि नगर में सड़क निर्माण कार्य के दौरान बिजली चोरी का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि निर्माण कार्य में लगे उपकरणों को चलाने के लिए ट्रांसफार्मर से सीधे अवैध कनेक्शन लिया गया है, जिससे खुलेआम बिजली चोरी की जा रही है। निर्माण स्थल पर बिना किसी अधिकृत कनेक्शन के मशीनें संचालित हो रही हैं, जिससे न सिर्फ राजस्व का नुकसान