सिराथू: कोखराज टोल प्लाजा से लेकर गंगा ब्रिज तक नेशनल हाईवे पर बड़े वाहन कतार में खड़े दिखाई दिए, लगा जाम
कोखराज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर कोखराज टोल प्लाजा से लेकर नेशनल हाईवे गंगा ब्रिज तक लंबा जाम दोपहर को शुक्रवार देखा गया है।प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के लिए कोखराज में डायवर्जन बैरियर लगाया गया है।डायवर्जन के कारण ही यह समस्या उत्पन्न हुई है।लगातार बड़े वाहन सड़क पर कतार में खड़े दिखाई दे रहे हैं।पुलिस को यातायात बहाल करने के निर्देश हुए हैं।