ब्यावर: साकेत नगर विकास समिति के अध्यक्ष बने सुधीर सिंह तोमर
Beawar, Ajmer | Oct 20, 2026 ब्यावर. साकेत नगर विकास समिति की बैठक पार्षद रामावतार लाटा के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार आर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सुधीर सिंह तोमर को निर्विरोध अध्यक्ष और मोहन सिंह चौहान को महामंत्री नियुक्त किया गया। राजकुमार टांक को महिला स्नानगृह का प्रभारी बनाया गया।