उचकागांव: नवोदय विद्यालय गोपालगंज के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, शत-प्रतिशत रहा परिणाम
उचकागांव प्रखंड के बलेसरा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गोपालगंज के विद्यार्थियों ने सीबीएसई मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई।