हज़ारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल ने 65 तीर्थयात्रियों को चार धाम यात्रा के लिए रवाना किया, अयोध्या दर्शन को रूट
हजारीबाग के कोलघट्टी से सांसद मनीष जायसवाल ने ‘सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान’ के तहत 65 बुजुर्गों के जत्थे को चार धाम यात्रा पर रवाना किया। सांसद ने पांव पखारकर यात्रियों का आशीर्वाद लिया और शुभकामनाएं दीं। 25 नवंबर को अयोध्या में होने वाले ध्वजारोहण समारोह को देखते हुए यात्रा रूट बदला गया है, अब यात्री पहले अयोध्या दर्शन करेंगे।