बारां: एक साल से हत्या के प्रयास के दो फरार आरोपियों को पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत किया गिरफ्तार
Baran, Baran | Apr 6, 2026 कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या की प्रयास के मामले में पिछले 1 साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है यह दोनों आरोपी चाकू से हमला कर फरार हो गए थे। इनमें एक आरोपी के खिलाफ कोर्ट ने स्थाई वारंट जारी किया था एसपी ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गठित टीम ने आरोपी शिवचरण मीणा और राजेश नागर को गिरफ्तार किया