सवायजपुर: पचदेवरा क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे के 2 घायलों की इलाज के दौरान हुई मौत
पाली-पचदेवरा नहर मार्ग पर दरियाबाद के पास बाइक और मोपेड की आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए थे। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मंगलवार को दो घायलों की मौत हो गई, जबकि दो का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। मृतक जनपद शाहजहांपुर के रहने वाले थे। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।