बहराइच: बहराइच पहुंचे राज्य मंत्री सुरेश राही ने अयोध्या मामले पर दिया बड़ा बयान, कहा- चल रही है जांच, कोई भी दोषी नहीं बचेगा
रविवार को बहराइच पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत किया। इस दौरान उन्होंने अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर किए गए सवाल के जवाब में कहा की मामले की जांच चल रही है, कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा। अखिलेश यादव के समाजवादी ही सनातन है वाले बयान पर उन्होंने पलटवार किया और कहा की कहां है समाजवादी सनातन।