बीना: रेलवे इंस्टिट्यूट में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, डीएसटी ने इंजीनियरिंग इलेवन को परास्त कर किया कप पर कब्जा
Bina, Sagar | Mar 10, 2024 रेलवे इंस्टिट्यूट में 6 मार्च से इंजीनियरिंग कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा था,जिसका आज समापन हो गया। टूर्नामेंट में डीएसटी ने इंजीनियर 11 को चार रनों से परास्त कर कप कब्जा कर लिया।आज फाइनल मुकाबले में डीएसटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बनाए।जवाब में इंजीनियरिंग 11, 122 रन ही बना सकी और डीएसटी ने 4 रनों से मैच जीत लिया।