सरदारशहर: सरदारशहर में कलेक्टर सुराणा ने रामसीसर भेड़वालिया में शिविर का किया निरीक्षण
सरदारशहर। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को उपखंड के रामसीसर भेड़वालिया ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का पर्यवेक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर निर्देश दिए। विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया।