फतेहाबाद: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, अस्पताल लाते समय एंबुलेंस में बच्चों का हुआ जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
फतेहाबाद क्षेत्र में प्रसव के लिए महिला को अस्पताल लाते समय एंबुलेंस में प्रसव पीड़ा होने पर ईएमटी और चालक ने प्रसव कराया इसके बाद सुरक्षित जच्चा बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया एंबुलेंस में किलकारी गूंजने पर महिला के परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।