पीरटांड: बदडीहा स्कूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम, मंत्री चमरा लिंडा व सुदिव्य कुमार ने दीप जलाकर किया शुभारंभ
राजकीयकृत मध्य विद्यालय बदडीहा में शुक्रवार को 2 बजे साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिसका विधिवत शुभारंभ अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मंत्री चमरा लिंडा, नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार, उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त,स्मृता कुमारी, प्रमुख समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।