टीकमगढ़: लुहर्रा गाव में कटर मशीन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल,जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
लुहर्रा गाव में कटर मशीन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।बताया गया कि व्यक्ति लुहर्रा गाव में कटर मशीन से काम कर रहा था,तभी उसका पैर कटर मशीन की चपेट में आ गया और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।