सारठ: सारठ पुलिस ने अवैध बालू उठाव करते ट्रैक्टर को किया ज़ब्त, CO के निर्देश पर मालिक व चालक पर FIR दर्ज
सारठ पुलिस ने अजय नदी के गंहजोरी घाट से अवैध बालू का उठाव करते जप्त ट्रैक्टर संख्या JH21N/1807 के मालिक व चालक पर बुधवार दोपहर 2 बजे प्राथमिक दर्ज की है। बताया कि गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस देख, ट्रैक्टर चालक व मजदूर फरार हो गया, तो पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर को जप्त कर थाने लाई है। वहीं CO केसीएस मुंडा के निर्देश पर सारठ थाना कांड संख्या 26/2026 दर्ज की गई है