शाहजहांपुर: स्वयं पेट्रोल डालने पर भड़का कार सवार, पेट्रोल पंप पर मारपीट और तोड़फोड़ से मचा हंगामा
शाहजहांपुर। गुरुवार रात थाना कोतवाली क्षेत्र के बरेली मोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप पर स्वयं पेट्रोल डालने को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि एक कार सवार अपनी गाड़ी में खुद पेट्रोल भरने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान मशीन बंद हो गई, जिससे वह नाराज हो गया। मामूली कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस