गोरखपुर: चोरी का अपराध करने के आरोप में एक अभियुक्त को रामगढ़ ताल पुलिस ने आजाद नगर से किया गिरफ्तार
18 6 2024 को वादी मुकदमा के बंद मकान से अज्ञात चोरों द्वारा घर में रखे अलमारी का लाकर तोड़कर रुपए व गहने चुरा लेने के संबंध में थाना रामगढ़ताल पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। प्रभारी निरीक्षक थाना रामगढ़ ताल की नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडे ने अभियुक्त अरविंद को चोरी के 3360 के साथ गिरफ्तार कर लिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।