कोंडागांव: डीएमएफ शासी परिषद् की बैठक संपन्न, वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु कार्य योजना को मिली स्वीकृति
कोंडागांव जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की शासी परिषद् की बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में कांकेर सांसद भोजराज नाग, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम उपस्थित रहे, वहीं वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप तथा बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुईं।