उरई: ग्राम धरगुवा की मजदूर महिलाओं ने ठेकेदार पर मजदूरी के पैसे ना देने का आरोप लगाया, डीएम से की शिकायत
Orai, Jalaun | May 7, 2026 गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे उरई के जिलाधिकारी कार्यालय में महिलाओं ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ठेकेदार उनको खेत पर कटाई के लिए लेकर गया और ₹60000 के लगभग पैसे नहीं दिए जिसको लेकर महिलाओं ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके चलते महिलाओं ने डीएम से मामले की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाइए