करपी: ग्रामीण युवाओं के द्वारा बनाया गया वेब सीरीज जिला भौकालपुर रिलीज किया गया
Karpi, Arwal | Jul 6, 2026 ग्रामीण युवाओं के द्वारा ग्रामीण परिवेश पर बनाया गया वेब सीरीज जिला भोकालपुर को सोमवार को शाम 4:00 बजे रिलीज किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वेब सीरीज के निर्माता निर्देशक रवि चंद्रा ने बताया कि यह वेब सीरीज पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की हकीकत को उजागर करता है।