घरघोड़ा: घरघोड़ा में महर्षि कश्यप जयंती की धूम, सांस्कृतिक रंगों से सजा मंच, बच्चों ने बांधा समां
घरघोड़ा में रौनियार गुप्ता समाज द्वारा महर्षि कश्यप जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पूजन-अर्चन, बुजुर्गों का सम्मान, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन में एकता और परंपरा की झलक देखने को मिली।