पिंड्रा: बड़गांव पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, मुकदमे के बाद हुए थे फरार
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र की पुलिस ने सोमवार को दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया। वर्ष 2022 में दर्ज हुए एक मुकदमे में दोनों आरोपी वांछित थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे। आरोपियों के ऊपर एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था, जिसके तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।