बलरामपुर: एमएलके कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान द्वारा 7 दिवसीय नि:शुल्क कार्यशाला का किया गया आयोजन
19 मई सोमवार 12 बजे एमएलके कॉलेज सभागार में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सातदिवसीय ग्रीष्म कालीन निःशुल्क कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। 25 मई तक चलने वाले इस कार्यशाला में चित्रकला, विपश्यना, निबंध लेखन, भाषण कौशल व योग /नैतिक शिक्षा की कार्यशाला आयोजित होगी। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चे नई गतिविधियों से अवगत हों।