गायघाट: महावीरी झंडा मेला: पुलिस ने नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के भागवत पुर गांव स्थित महावीरी झंडा मेला में नशे की हालत हंगामा करते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे बुधवार दोपहर करीब तीन बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार हुए आरोपी का पहचान गायघाट के शिवेश नन्दन कुमार बताया गया है।