चाकुलिया प्रखंड के बेंद, जुगीतोपा और कूचियाशोली पंचायत में बुधवार को सुबह 11 बजे आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच प्रमुख के हाथों परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।