बहराइच: गिलौला बाजार इलाके में घायल मिले अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस पहचान में जुटी
गिलौला थाना क्षेत्र अंतर्गत गिलौला बाजार इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में मिला था। जिसे 108 की मदद से इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए थे। जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।