बहराइच: रामगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज जारी
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मंगलवार को जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से हालत गंभीर हुई थी। महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज जारी है।