बहराइच: चित्तौरा के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली की ट्रक से हुई टक्कर, लगा भीषण जाम
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बहराइच गोंडा मार्ग के चित्तौरा के पास मंगलवार सुबह गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे गन्ना सड़क पर गिर गया। वहीं भीषण जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक ने पहुंचकर टीम के द्वारा जाम को खुलवाया गया। प्रभारी निरीक्षक में बताया की टक्कर हुई थी। जाम को खुलवा दिया गया है।