बहराइच: बहराइच जिले के नवागंतुक एसपी रामनयन सिंह ने संभाला कार्यभार
बहराइच जिले के नवागंतुक पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर जिले की कानून व्यवस्था और सुरक्षा के बारे में बताया। जिले में तैनात पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला का शासन की ओर से स्थानांतरण कर दिया गया था। उनके स्थान पर लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात रामनयन सिंह को जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया है।