डुमरा: सीतामढ़ी में बाल सुरक्षा पर जिला स्तरीय बैठक, मानव तस्करी व बाल विवाह रोकने की बनी रणनीति
सीतामढ़ी में रविवार को बच्चों की सुरक्षा, मानव तस्करी, बाल श्रम और बाल विवाह की रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय समन्वय एवं रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरीय पुलिस उपाधीक्षक सह विशेष किशोर पुलिस इकाई के नोडल पदाधिकारी मो. नजीब अनवर ने की।