अटेर: फूप में गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को पिलाया शीतल जल व शरबत,भीषण गर्मी में की मानव सेवा,लोग कर रहे सराहना
Ater, Bhind | Jun 26, 2026 भिंड जिले के फूप कस्बे मे शुक्रवार सुबह 10 बजे से गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी के बीच मानव सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया।कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और आम नागरिकों को ठंडा शीतल जल एवं शरबत वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई।तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण जहां लोग आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे है वहीं गौ रक्षा दल के लोग सेवा कार्य मे जुटे है