गाज़ीपुर: जखनियां रेलवे स्टेशन पर अज्ञात युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, दो घंटे तक रेल यातायात प्रभावित, पहचान में जुटी जीआरपी
गाजीपुर के जखनियां रेलवे स्टेशन से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार दोपहर वाराणसी से मऊ जा रही साबरमती एक्सप्रेस के आगे एक अज्ञात युवक ने छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे रोकने की भरसक कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और रेल यातायात भी प्रभावित...