कोटा। 40वें मोहर्रम के मौके पर शहीदाने कर्बला और हजरत इमाम हुसैन (र.अ.) की याद में छावनी मेन रोड पर पंजतन छबील कमेटी की ओर से हर साल की तरह इस वर्ष भी छबील का एहतमाम किया गया। जुलूस के दौरान जायरीन और राहगीरों को शरबत पिलाकर खिदमत की गई। इस मौके पर कमेटी के मरहूम सदस्य कासिम पठान को याद करते हुए उनकी मगफिरत के लिए खास दुआ की गई और उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश किया गया। कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि छबील का मकसद इमाम हुसैन (र.अ.) की कुर्बानी की याद को ताजा रखना, इंसानियत की खिदमत करना और समाज में मोहब्बत, अमन और भाईचारे का पैगाम पहुंचाना है।
Ladpura, Kota | Aug 5, 2026