दतिया नगर: जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन शुरू
जिला आपूर्ति अधिकारी दतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर औसत अच्छी गुणवत्ता (एफएक्यू) के गेंहूॅ का उपार्जन शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य 2585 रूपये प्रति क्विंटल एवं बोनस 40 रूपये की दर पर निर्धरित अवधि 15 अप्रैल 2026 से किया जा रह है। समस्त कृषक अपने नजदीकी उपार्जन केन्द्र पर अपनी गेंहॅू की फसल विक्रय कर सकते हैं.