बदलापुर: बदलापुर सीएससी पर चौकीदार का इलाज करते वीडियो हुआ वायरल, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश
बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का वीडियो एक बार फिर वायरल हुआ है, जिसमें चौकीदार अमरजीत मरीज का इलाज करते नजर आ रहा है। वीडियो में वह मास्क पहनकर फटे सिर में टांका लगाते दिखाई दे रहा है। यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी ऐसा वीडियो वायरल हो चुका है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। चौकीदार पर इलाज के बदले धनउगाही के भी आरोप लगे हैं।