बदलापुर: मछलीगांव में विद्युत तार गिरने से छप्पर सहित घर गृहस्थी और नकदी जलकर राख
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मछली गांव में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे दुर्गावती पत्नी राजाराम के रिहायशी छप्पर पर अचानक विद्युत पोल से तार गिर गया। इससे छप्पर में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में वह पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग में घर गृहस्थी का सामान, कपड़े, बर्तन, अनाज व नगदी रूपये भी जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।