कठूमर: अलवर में कुपोषण का गंभीर संकट, 30% बच्चे बौनेपन से प्रभावित
Kathumar, Alwar | Apr 23, 2026 अलवर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के आंकड़ों ने चौंकाने वाली तस्वीर पेश की है। छह वर्ष तक के करीब 1.16 लाख बच्चों में लगभग 30 प्रतिशत बौनेपन से ग्रस्त पाए गए हैं। इसके अलावा 16 प्रतिशत बच्चे गंभीर कुपोषण और 13 प्रतिशत मध्यम कुपोषण श्रेणी में दर्ज किए गए हैं। कठूमर, रामगढ़ और लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र ज्यादा प्रभावित है।