अशोक नगर: अशोकनगर पुलिस का बड़ा एक्शन व्हाट्सएप लिंक बना जाल 1.20 लाख की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
अशोकनगर में साइबर ठगी के बड़े मामले का देहात पुलिस ने किया खुलासा। व्हाट्सएप पर भेजे गए एक लिंक के जरिए युवक से 1 लाख 20 हजार 499 रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरियादी मोनू दांगी की शिकायत पर थाना देहात और साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विदिशा निवासी जगत सिंह दांगी को दबोचा।