सूरजगढ़: झाड़-फूक के चक्कर में गई सर्पदंश पीड़ित व्यक्ति की जान, सूरजगढ़ा पुरानी बाजार का मामला
शुक्रवार अपराह्न 4 बजे सूरजगढ़ा पुरानी बाजार के रहने वाले स्वर्गीय भोला पासवान के 60 वर्षीय पुत्र उमेश पासवान की झाड़ फूंक के चक्कर में मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक अपराह्न 2 बजे घर के समीप चापाकल पर पैर धोने के क्रम में उमेश पासवान को जहरीले सर्प ने डस लिया. परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की वजह है झाड़-फूक के लिए भगत के पास ले गए.