गुलाबगंज: माधवगंज पर विदिशा-गुलाबगंज विस के युवक कांग्रेस ने चुनाव आयोग का फूंका पुतला,मीनाक्षी नटराजन के फार्म रद्द होने का मामला
युवा कांग्रेस के निर्देश पर सोमवार शाम 6 बजे माधवगंज चौराहे पर विदिशा-गुलाबगंज विधानसभा युवा कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को लेकर उठे विवाद के विरोध में आयोजित किया गया था। चुनाव आयोग का पुतला फूंककर युवक कांग्रेस ने अपना विरोध दर्ज किया।