डुमरांव: प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष डुमरांव ने किया विभिन्न बूथों का निरीक्षण, बीएलओ सहित कर्मियों को दिया निर्देश.
Dumraon, Buxar | Apr 5, 2024 डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग एक दर्जन मतदान केंद्रों का प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अनिषा राणा ने भौतिक सत्यापन किया. बूथों पर पेयजल, बिजली, बूथ तक पहुंचने के लिए मार्ग, रैंप और सुरक्षा व्यवस्था सहित कई चीजों की तैयारी को लेकर उपस्थित बीएलओ तथा अन्य कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए.