चौरीचौरा: फरेन नाला में डूब रहे युवक को पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया
चौरीचौरा थानाक्षेत्र के तरकुलहा मंदिर के पास स्थित फरेन नाला में रविवार की शाम 6 बजे एक युवक नाला में कूद गया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस फ़ोर्स व ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। पुलिस ने उसको एम्बुलेंस से आनन फानन में एम्स अस्पताल भिजवाया। उसका इलाज चल रहा है। उसकी पहचान इसी क्षेत्र के शत्रुधनपुर निवासी महेन्द्र कोहार (40)के रूप में हुई है।